मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

हुमायूं मकबरा परिसर में हादसा : कमरे की छत गिरी, छह की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हुमायूं मकबरा परिसर में हादसा : कमरे की छत गिरी, छह की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित हुमायूं के मकबरे के पास शुक्रवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। दरगाह शरीफ पत्ते शाह से सटे कमरे की छत अचानक से ढह गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि शुक्रवार शाम निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं मकबरा परिसर में एक दरगाह से जुड़ी एक आवासीय छत गिरने से तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दरगाह से सटी दो कमरों वाले एक मंजिला भवन की छत दोपहर करीब 3.51 बजे गिर गई। सूचना मिलने के बाद हमने 25 दमकलकर्मियों के साथ चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी।"

हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह शरीफ पट्टे शाह परिसर में छत गिरने की घटना पर डीएम सरवन कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह घटना दरगाह के पास हुमायूं कंपाउंड में दो कमरों वाले आवास में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस की टीमें आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचीं और मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने आगे कहा कि हादसे के शिकार हुए लोगों में दरगाह के आसपास के इलाके, मुस्तफाबाद और जाकिर नगर के निवासी शामिल हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि ये लोग एक इमाम के पास ताबीज बनवाने के लिए आए थे। डीएम ने कहा कि अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।

इस हादसे में जंगपुरा निवासी 56 वर्षीय अनीता और जाकिर नगर निवासी 32 वर्षीय मोइन की मौत हो गई। अनीता के बेटे शिवांश सैनी ने कहा कि मुझे एक फोन आया जिसमें बताया गया कि मेरी मां दीवार गिरने से घायल हो गई है। जब मैं एम्स पहुंचा तो मुझे उनकी तस्वीर दिखाई गई और बताया गया कि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में मलबे में 10 लोग दबे हुए थे, जिनमें से छह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बचाव दल के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय दरगाह के इमाम भी इमारत के अंदर मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि 10 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से नौ को एम्स ट्रॉमा सेंटर और एक को आरएमएल अस्पताल भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें