मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्गापुर में रथयात्रा के दौरान हादसा : बिजली का पोल सिर पर गिरने से शिक्षिका की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुर्गापुर में रथयात्रा के दौरान हादसा : बिजली का पोल सिर पर गिरने से शिक्षिका की मौत

पश्चिम बर्दवान। रथयात्रा के दिन दुर्गापुर इस्पात नगरी में एक भयावह हादसे में 65 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका की मौत हो गई। घटना ए-ज़ोन स्थित आशीष मार्केट के पास हुई, जहां इस्कॉन की रथयात्रा के दौरान एक बिजली का पोल उखड़कर उनके सिर पर गिर गया। मृतका की पहचान आलोकलता चौधरी (65) के रूप में हुई है। वह रानाप्रताप रोड की निवासी थीं और एक सरकारी विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं। इसके साथ ही वह सर्व भारतीय गणतांत्रिक महिला समिति की सक्रिय कार्यकर्ता भी थीं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आलोकलता चौधरी अपने घर से इस्कॉन की रथयात्रा देखने निकली थीं। इसी दौरान रथ का ऊंचा ध्वज पास में लगे बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल अपनी जगह से उखड़ गया और सीधे उनके सिर पर आ गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हादसे की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, इस घटना को लेकर इस्कॉन प्रबंधन की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें