मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

विवादित प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी खेडकर की पारिवारिक संपत्ति की जांच एसीबी करेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई, । विवादित प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के परिवार की संपत्ति की जांच पुणे एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम करने वाली है। इससे खेडकर परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर और मां मनोरमा खेडकर सहित सात लोगों के विरुद्ध किसानों के समक्ष पिस्तौल लहराने का मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले में पुलिस टीम दोनों की तलाश कर रही है।

पूजा खेडकर के परिवार पर बेहिसाबी संपत्ति जमा करने का आरोप लगाया गया था। इससे संबंधी शिकायत भी पुणे एसीबी कार्यालय को दी गई है। बुधवार को पुणे एसीबी ने खेडकर परिवार के नाम पर बेहिसाब संपत्ति की जांच करने का निर्णय लिया है। पूजा खेडकर के माता-पिता फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर क्लास वन के प्रशासकीय अधिकारी रहे हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद लोकसभा का चुनाव भी लड़ा है। साथ ही कई जगह जमीन भी खरीदी है। जमीन विवाद में ही पुणे के दौंड पुलिस स्टेशन में पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर और मां मनोरमा खेडकर सहित सात लोगों के विरुद्ध किसानों के समक्ष पिस्तौल लहराने का मामला दर्ज किया गया है।

इसी मामले में पुलिस टीम दोनों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही पूजा खेडकर की आईएएस की ट्रेनिंग भी सरकार ने रोक दी है और पूजा को 23 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। पूजा खेडकर पर सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। फिलहाल इस मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।

विवादित आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर निजी वाहनों पर लाल बत्ती और अलग केबिन लगवाने की जिद को लेकर सुर्खियों में आई थीं। फिर मामला खेडकर की शारीरिक विकलांगता और ओबीसी सर्टिफिकेट तक पहुंच गया। पूजा खेडकर केस में हर दिन नए चौंकाने वाले अपडेट सामने आ रहे हैं। इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री कार्यालय और मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी ने पूजा खेडकर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें