मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

सरकारी अस्पतालों में लगाए जाएंगे एसी-कूलर, भर्ती मरीजों को मिलेगी गर्मी से राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दौसा, राज्य सरकार के निर्देश पर भीषण गर्मी और हीटवेव के बढते

मामलों को देखते हुए चिकित्सा विभाग सरकारी अस्पतालों के वार्डों में भी

एयर कंडीशनर लगवाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर प्लान तैयार कर इंप्लीमेंट

किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीताराम मीणा

ने बताया कि पिछले दिनों जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त के जिले के

दौरे के बाद मरीजों को लू-तापघात से बचाने के लिए प्रयास और तेज कर दिए गए

हैं। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेन्द्र सिंह गुर्जर ने

बताया कि संभागीय आयुक्त के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी सरकारी

अस्पतालों में जिला अस्पताल, उपजिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य

केन्द्रों में स्थित बडे वार्डों में तीन से चार एसी लगाए जाएंगे। अभी तक

कई वार्डों में एक-एक एसी लगे हैं, लेकिन एरिया बडा होने के कारण एसी

कूलिंग नहीं करते और वार्ड में सफोकेशन रहता है। इससे मरीज और परिजन दोनों

परेशान रहते थे और एक एसी का भी पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। वार्डोंं में

एसी की संख्या बढाने से जहां सफोशन खत्म होगा, वहीं भर्ती मरीजों और उनके

परिजनों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जहां छोटे वार्ड हैं वहां कम

से कम दो एसी लगाए जाएंगे। इसके अलावा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों

पर वार्ड में यथा संभव एक-एक एसी और एसी की उपलब्धता नहीं होने पर बडे कूलर

लगाए जाने के निर्देश हैं। यहां तक कि प्रत्येक सब सेंटर पर भी कूलर लगाए

जाने के निर्देश हैं। भर्ती मरीजों के अलावा मरीजों के परिजनों के लिए बने

वेटिंग एरिया को भी ठंडा रखने की व्यवस्था की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें