मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

आभूषण व्यवसायी से 20 लाख रुपये के गहने और नकदी की लूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण,11फरवरी। जिले के पताही थाना क्षेत्र के

पचपकड़ी-वीरती पथ पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर आभूषण

व्यवसायी से लगभग 20 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट लिए।

जानकारी

के अनुसार पदुमकेर गांव निवासी आभूषण व्यवसायी समोद चौधरी शनिवार रात

पचपकड़ी से अपनी दुकान बंद कर गांव लौट रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने घेर कर

उन्हें निशाना बनाया और 250 ग्राम सोना एवं करीब 5 किलो चांदी के जेवरात

के साथ 25 हजार नगद और एक मोबाइल लूट लिये।

पीड़ित आभूषण व्यवसायी

समोद चौधरी ने आज बताया कि दुकान बंद कर घर लौट रहा था।इस बीच एक बाइक पर

सवार तीन अपराधियों ने मेरे गाड़ी को ओवरटेक किया और पिस्टल दिखाकर बाइक

रोक दी। इसके बाद थैले में रखे ढाई सौ ग्राम सोने के आभूषण, पांच

किलोग्राम चांदी के आभूषण, नगद 25 हजार और दो मोबाइल लूटकर विरती गांव की

तरफ फरार हो गये।

पताही थानाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बताया कि घटना

की सूचना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।साथ ही अपराधियों

की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें