मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन की पहली पोस्ट चर्चा में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा

जोड़ियाें में से एक है। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की

लिस्ट में गिनी जाती है। अभिषेक और ऐश्वर्या इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी

को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर कई खबरें आईं कि दोनों के

रिश्ते में दरार आ गई है। हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या अनंत अंबानी और

राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे। दोनों को एक-दूसरे से दूर होते

देखकर यह चर्चा फिर से छिड़ गई है। इसके बाद जब अभिषेक बच्चन ने अचानक

तलाक वाली पोस्ट लाइक की तो फैंस हैरान रह गए। हालांकि, ये साफ नहीं है कि

एक्टर ने तलाक वाली वो पोस्ट क्यों लाइक की। इसी तरह अब एक्टर अपने नए

इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।

रिश्ते में दरार की

अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर

किया है। अभिषेक ने जियो सिनेमा की फिल्म 'घुड़चढ़ी' का एक वीडियो शेयर

किया है। अभिषेक ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने फिल्म की टीम को

धन्यवाद दिया है। पार्थ समथान, खुशाली कुमार, संजय दत्त और रवीना टंडन की

मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म एक पिता और बेटे की कहानी बताती है, जो एक

मां-बेटी की जोड़ी से प्यार करने लगते हैं। फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए

अभिषेक ने लिखा, 'धन्यवाद निधि और बिनॉय। आपके और इस नई यात्रा के लिए बहुत

उत्साहित हूं।' अभिषेक ने इस वीडियो को फिल्म की स्टारकास्ट को टैग किया

है। इस फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के

बेटे अनंत अंबानी की शादी इसी महीने 12 जुलाई को हुई थी। इस शादी में

देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शादी में अभिषेक अपने पूरे

परिवार के साथ शामिल हुए तो वहीं ऐश्वर्या बेटी आराध्या बच्चन के साथ अकेले

नजर आईं। इस पूरी शादी में बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या बच्चन नजर नहीं

आईं। इस शादी के बाद ही अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते की चर्चा एक बार फिर

जोर पकड़ने लगी। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें ये कपल

एक साथ काफी खुश नजर आ रहा है। ऐसे में मीडिया में चल रही सभी बातें महज

अफवाह बताई जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें