मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

अभिषेक बच्चन की फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' शुक्रवार 22 नवंबर को रिलीज हो गई। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। तीन दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है कि अभिषेक की इस फिल्म काे देखने के लिए दर्शक उत्साहित नही हैं। हालांकि जिन लोगों ने ये फिल्म देखी है, वो भी इसकी सराहना कर रहे हैं। लोगों ने इसे अभिषेक के करियर की बेहतरीन फिल्म भी बताया है।फिल्म 'आई वांट टू टॉक' को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।फिल्म 'आई वांट टू टॉक' बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। 'आई वांट टू टॉक' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार के आंकड़े सामने आ गए है। फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का ज्यादा प्रमोशन नहीं किया गया। साथ ही इसकी ज्यादा चर्चा नहीं हुई, क्योंकि फिल्म एक खास दर्शक वर्ग के लिए है। इस संवाद का अधिकांश भाग अंग्रेजी में है। यह कोई व्यावसायिक फिल्म नहीं है। फिल्म को कम स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'आई वांट टू टॉक' ने रिलीज के पहले दिन 25 लाख का कलेक्शन किया और शनिवार और रविवार को इसमें थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। शनिवार को फिल्म ने 55 लाख की कमाई की। वही 'आई वांट टू टॉक' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 50 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म का अब तक कुल कलेक्शन 1.30 करोड़ रुपये हो गया है।'आई वांट टू टॉक' को बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' और 'भूल भुलैया-3' से टक्कर मिल रही है। दोनों ही फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं। 'आई वांट टू टॉक' ने शुरुआती सप्ताहांत में ज्यादा कमाई नहीं की, लेकिन निर्माताओं को उम्मीद है कि समीक्षाओं और दर्शकों की सराहना से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें