मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

तलाक वाले पोस्‍ट पर अभिषेक बच्चन के रिएक्‍ट से फैंस हैरान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देश

के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की

शादी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलग-अलग शामिल होने पर

तमाम तरह की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इस शादी में अभिषेक

अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए तो वहीं ऐश्वर्या बेटी अपनी आराध्या

बच्चन के साथ अकेली नजर आईं। इस पूरी शादी में बच्चन परिवार के साथ

ऐश्वर्या बच्चन नजर नहीं आईं। इस बीच सोशल मीडिया पर तलाक और उसके बाद के

नतीजों पर आधारित एक पोस्ट पर अभिषेक बच्चन का रिएक्शन देखकर हर कोई हैरान

है। इस पोस्ट के चलते अभिषेक की निजी जिंदगी को लेकर फिर चर्चाएं शुरू हो

गई हैं।

सोशल मीडिया पर तलाक को लेकर एक व्यक्ति ने पोस्ट किया था।

उसने लिखा था- तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं है। सुखी परिवार कौन नहीं

चाहता? कौन अपना बुढ़ापा अपने पार्टनर के साथ नहीं बिताना चाहता? लेकिन यह

हमेशा नहीं होता, जैसा हम चाहते हैं वैसा नहीं।' यह पोस्ट अभिषेक बच्चन को

पसंद आई है। अभिषेक ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर दोबारा शेयर किया। जिसे

देखते हुए ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। ये

स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंबानी के बेटे की शादी में

अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग-अलग शामिल हाेने से रिश्ते की चर्चाओं को बल

मिला है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया

है। साथ ही ऐश्वर्या का दीपिका के सामने रोने का वीडियो भी वायरल हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें