मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

'हैलो बच्चों' में विनीत कुमार के अभिनय की अभिषेक बच्चन ने की तारीफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'हैलो बच्चों' में विनीत कुमार के अभिनय की अभिषेक बच्चन ने की तारीफ

मुंबई। मशहूर अभिनेता विनीत कुमार की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'हैलो बच्चों' को जमकर सराहना मिल रही है। हर कोई सीरीज देखने के बाद अभिनेता विनीत और कहानी की तारीफ कर रहा है। इसी कड़ी में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मंगलवार को अभिनेता की जमकर तारीफ की।

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर सीरीज का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "'हेलो बच्चों' और विनीत कुमार को ढेर सारी शुभकामनाएं। इसे जरूर देखें।"

इस सीरीज में विनीत ने मशहूर ट्यूटर अलख पांडे की भूमिका अदा की। साथ ही उनके जीवन के उन संघर्षों और कहानी को अपने अभिनय से उजागर किया है, जिसके बारे में आज तक किसी को पता नहीं चल पाया है।

यह सीरीज की कहानी अलख पांडे और उनके साथी प्रतीक माहेश्वरी (विक्रम कोचर) के 'फिजिक्सवाला' के निर्माण, वित्तीय चुनौतियों और छात्रों को सस्ती कोचिंग उपलब्ध कराने के संघर्ष को दिखाती है।

साथ ही इस सीरीज के जरिए निर्देशक ने उन बच्चों के संघर्ष को भी उजागर किया है, जो महंगी कोचिंग के चलते अपने सपनों को पूरा करने से पीछे हट जाया करते थे।

सीरीज का नाम 'हैलो बच्चों' इसलिए रखा गया है, क्योंकि जब अलख पांडे अपनी क्लास शुरू करते हैं, तो वे इंट्रो में 'हैलो बच्चों' ही बोलते हैं, जो कि काफी मशहूर है और यही अब उनकी एक पहचान बन गया है।

सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे प्रयागराज में रहने वाला एक साधारण टीचर ऑनलाइन एजुकेशन के जरिए लाखों बच्चों तक मुफ्त और क्वालिटी पढ़ाई पहुंचाता है।

इस सीरीज में संघर्ष, सपने, परिवार और शिक्षा की अहमियत को भावुक तरीके से दिखाया गया है।

'हैलो बच्चों' में विनीत के अलावा विक्रम कोचर और गिरिजा ओक जैसे कलाकार नजर आएंगे। पांच एपिसोड वाली यह सीरीज 'द वायरल फीवर' की ओर से बनाई गई है और यह 6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें