मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

सबंग में महिला से दुर्व्यवहार को लेकर अभिषेक बनर्जी ने दी चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सबंग में महिला से दुर्व्यवहार को लेकर अभिषेक बनर्जी ने दी चेतावनी

कोलकाता,। पश्चिम मिदनापुर जिले के सबंग में चुनाव प्रचार के दौरान हरिजन पल्ली में एक महिला और उसकी छोटी बच्ची के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास सभी के नाम मौजूद हैं और चार तारीख के बाद सभी को पीड़ित महिला तथा उसकी दो वर्ष की बच्ची के सामने माफी मांगनी होगी।जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात सबंग विधानसभा क्षेत्र के हरिजन पल्ली इलाके में स्थानीय गृहिणी साथी घोराई कुइला की छोटी बच्ची से कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी का एक पोस्टर गलती से फट गया। आरोप है कि इसके बाद पार्टी के कुछ कार्यकर्ता महिला के घर पहुंच गए। बच्ची के सामने ही महिला को धमकाया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई।इस मामले में सबंग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना के विरोध में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी की ओर से शिकायत दी गई है। आठ आरोपितों में से एक को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन पर भरोसा जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद व्यक्त की।अभिषेक ने यह भी आरोप लगाया कि वामपंथी दल से जुड़े कुछ असामाजिक तत्व अब दल बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं और इलाके की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें