मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

ओलंपिक में भारतीय टीम की विजय के लिए उतारी मां गंगा की आरती, किया विजय का शंखनाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। पेरिस ओलंपिक प्रारंभ होने के एक दिन पूर्व गुरुवार को

नमामि गंगे के सदस्यों ने देश की ओलंपिक प्रतिभागियों की टुकड़ी के विजय की

कामना से मां गंगा की आरती उतारी । गंगा तट पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर नमामि

गंगे के सदस्यों ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया। भारत विजयी भव:

की कामना से ओलंपिक खिलाड़ियों की तस्वीर लेकर श्री काशी विश्वनाथ से

आशीर्वाद भी मांगा ।

भारतीय ओलंपिक दल को प्रोत्साहित करती स्लोगन

लिखी तख्तियां लेकर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी गईं। भारतीय ओलंपिक टीम के

मनोबल को ऊंचा रखने के का आग्रह किया गया । कार्यक्रम संयोजक राजेश शुक्ला

ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है । 140 करोड़

भारतवासियों की आशा भारतीय ओलंपिक दल पर टिकी है। शुभकामनाएं देते हुए कहा

कि पूरा देश ओलंपिक दल का समर्थन कर रहा है। भारतीय टीम ढेर सारे मेडल जीते

काशीवासियों की यही कामना है । आयोजन में प्रमुख रूप से पुष्पलता वर्मा,

अमित त्यागी, शालिनी त्यागी, निमेष सोलंकी, रवि तिवारी , अशोक उपाध्याय आदि

ने भागीदारी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें