मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

आआपा सभी अनुषांगिक संगठनों का पुनर्गठन करेगी : गोपाल राय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आआपा सभी अनुषांगिक संगठनों का पुनर्गठन करेगी : गोपाल राय

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की।बैठक के बाद गोपाल राय ने बताया कि सभी अनुषांगिक संगठनों का पुनर्गठन कर उनको और मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। पार्टी ने दिल्ली चुनाव में लोकसभा, जिला, विधानसभा और वार्ड स्तर के अनुषांगिक संगठनों के सभी पदाधिकारियों की क्या भूमिका रही है, उसका मूल्यांकन करने के लिए सभी का ऑडिट कराने का फैसला लिया है। यह ऑडिट अगले एक हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में अनुषांगिक संगठनों के प्रदेश पदाधिकारियों ने विभिन्न विधानसभाओं में आआपा की जीत और हार के क्या प्रमुख कारण रहे, उस पर अपनी बात भी रखी।इस बैठक में पूर्वांचल विंग के अध्यक्ष अखिलेश पति त्रिपाठी, युवा विंग के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, लीगल सेल के अध्यक्ष संजीव नासियार, सनातन विंग के प्रदेश प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज, अध्यक्ष विजय शर्मा, ऑटो विंग के अध्यक्ष हैदर अली, ओबीसी विंग के अध्यक्ष रविंदर बाल्यान समेत अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री यशपाल सिंह, कमल चौधरी, अजय राजपूत और सुयोग्य राजबेला भी मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष रितुराज झा भी बैठक में उपस्थित रहे।गोपाल राय ने बताया कि जिस तरह पार्टी ने मुख्य विंग के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की है। उसी तरह सभी विंगों के पुनर्गठन का काम करेगी। पूरी दिल्ली में पार्टी के सभी विंग्स को और मजबूत करने के लिए रणनीति बनाकर काम किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें