मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

अन्ना हजारे भी किसान आंदोलन का भारत बंद के दिन समर्थन करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारत बंद के दौरान अन्ना हजारे कृषि कानूनों के विरोध स्वरूप मौन व्रत रखेंगे। आपको बता दें कि नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच संघर्ष का दौर जारी है। किसान संगठनों ने इन कानूनों को किसान विरोधी करार दिया है। वहीं, सरकार की मंशा इन कानूनों को वापस लेने की बजाए केवल इसमें संशोधन मात्र करने की है। लेकिन किसानों ने साफ कर दिया है कि कृषि कानूनों की वापसी से कम पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इस बीच किसान संगठनों ने 8 दिसंबर यानी मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि साल 2011 और 2012 के बीच अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफइंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन को लीड किया था। इस आंदोलन ने कांग्रेस नेयूपीए सरकार का काफी नुकसान पहुंचाया था। जिसके चलते यूपीए सरकार 2014 केलोकसभा चुनावों में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। अन्ना हजारे के इस इंडियाअगेंस्ट करप्शन मूवमेंट में अरविंद केजरीवाल, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसेलोग शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि कृषि कानून के विरोध में 8 दिसंबर को भारत बंद का एलान कियागया है। ये आंदोलन सुबह से शाम तक रहेगा, लेकिन सुबह 11 बजे से 3 बजे तकजाम रहेगा। इसे अधिकतर संगठनों द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। सिंघु बॉर्डर परपंजाब के किसान नेताओं ने भारत बंद को लेकर प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में साफकर दिया गया है कि पूरे देश में भारत बंद शांति पूर्ण तरीके से किया जाएगा। भारतबंद के दौरान सभी इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। शादी एम्बुलेंस पर कोई रोक नहींहोगी। वहीं दूध, फल, सब्जी और अन्य वस्तुओं पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

किसान नेताओं ने ये भी साफ कर दिया है कि किसी व्यक्ति पर जोर जबरजस्ती याधक्का मुक्की नहीं कि जाएगी। साथ ही किसान नेताओं ने अपील की है कि भारतबंद में हर कोई अपना समर्थन दे। किसान नेता द्वारा ये भी साफ कर दिया गया हैकि हमारा विरोध पंजाब तक सीमित नहीं है। दुनिया भर के नेता हमें अपना समर्थनदे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें