मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

साउथ एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे आमिर के बेटे जुनैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भले ही सिल्वर स्क्रीन से काफी दूर हैं

लेकिन वह खबरों में बने हुए हैं। जल्द ही आमिर के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड

में डेब्यू करेंगे। जुनैद की पहली फिल्म ''महाराज'' इस साल रिलीज होने के

लिए तैयार है। जुनैद की दूसरी फिल्म की भी जोरदार डिमांड हो रही है। अपनी

दूसरी फिल्म में जुनैद एक साउथ एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

हाल

ही में इस फिल्म के सेट से तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही जुनैद खान की फिल्म का सेट जापान के

सपोरो स्नो फेस्टिवल में लगाया गया है। सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया

पर वायरल हो रही हैं, जिसमें जुनैद अपनी एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहे हैं।

जुनैद के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी भी काम करेंगी।

बर्फबारी

के कारण फिल्म की शूटिंग में थोड़ी देरी हो गई है। सोशल मीडिया पर सामने आ

रही तस्वीरों से साफ है कि प्राकृतिक आपदा के कारण शूटिंग में बाधा आ रही

है। इस फिल्म में जुनैद साई पल्लवी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फ्रेश

जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के

बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

फिल्मों में

आने से पहले जुनैद ने सात साल तक थिएटर की ट्रेनिंग ली है और इसके लिए

कड़ी मेहनत भी की है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक ऐतिहासिक महाकाव्य पर

आधारित है। फिल्म की रिलीज से पहले ही बॉलीवुड में जुनैद की चर्चा होने

लगी है। आमिर का बेटा असल में पर्दे पर क्या करता है ये तो फिल्म रिलीज

होने के बाद ही साफ हो पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें