मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

आमिर खान ने शेयर किया 'सत्यमेव जयते' का पुराना प्रोमो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आमिर

खान फिल्म उद्योग में प्रचार से लेकर मार्केटिंग तक का सारा गणित जानते

हैं। देश की सामाजिक समस्याओं को सामने लाने वाले उनके टीवी के कार्यक्रम

‘सत्यमेव जयते’ को काफी सराहना मिली। अब ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने सोशल

मीडिया पर ‘सत्यमेव जयते’ का पुराना प्रोमो शेयर किया है।

आमिर

खान प्रोडक्शंस के आधिकारिक हैंडल ने इंस्टाग्राम पर जारी ‘सत्यमेव जयते’

के पुराने प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, “आप दोबारा सत्यमेव जयते देखने के

बारे में सोच रहे हैं।” प्रोमो में आमिर खान सड़क पर नियमों का पालन करने

वाले और नियम तोड़ने वाली कारों को देखकर अंदाजा लगाते नजर आ रहे हैं कि

‘सत्यमेव जयते’ कार्यक्रम कौन देखेगा। उनका कहना है कि सिग्नल पर रुकने

वाले सभी लोग शो देखेंगे, जबकि सिग्नल तोड़ने वाले नहीं देखेंगे। इस पोस्ट

के बाद कई प्रशंसकों ने अभिनेता से मेजबान के रूप में वापस लौटने और चैट शो

फिर से शुरू करने का अनुरोध किया। ‘सत्यमेव जयते’ के जरिए आमिर सामाजिक

मुद्दों पर जागरुकता फैलाने की सफल मुहिम शुरू की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें