मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

अखिलेश यादव या तो मुझे टिकट देते नहीं और जब दिया था तो लेते नहीं : डॉ एसटी हसन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

- सपा से टिकट कटने के बाद बोले संसदीय दल के नेता डॉ एसटी हसन

- बाहरी नेताओं ने लखनऊ से आए सपा के नेताओं को हाईजैक कर लिया : डॉ हसन

- सपा के संसदीय दल के नेता ने कहा आजम ने ही दिलवाया था, आजम ने ही कटवाया

मुरादाबाद । अखिलेश यादव या तो मुझे टिकट देते नहीं और जब टिकट दे

दिया था तो वापस लेते नहीं। इसमें मेरी बेइज्जती हुई है। मेरे लिए पार्टी

बड़ी है, मेरी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है, यदि पार्टी को नुकसान होगा

तो मेरी नाराजगी है। यह बातें समाजवादी पार्टी के संसदीय दल के नेता व

मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा के सिंबल पर नामांकन कराने वाले डॉ एसटी हसन

ने सपा से टिकट कटने के बाद मीडिया से बात करते हुए कही।

मुरादाबाद

लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सिंबल पर मौजूदा सांसद व सपा संसदीय दल के

नेता डॉ एसटी हसन ने मंगलवार को नामांकन कराया था। वहीं बुधवार को बिजनौर

की पूर्व विधायक रुचि वीरा ने सपा के सिंबल से मुरादाबाद लोकसभा से नामांकन

कराया। इसके बाद मुरादाबाद लोकसभा से रुचि वीरा को समाजवादी पार्टी का

अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

गुरुवार को डॉ एसटी हसन ने

कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुझे टिकट देकर नामांकन कराने के लिए

कहा था और मुझे यहां के लिए अधिकृत किया था। मैंने उनके आदेशानुसार अपना

नामांकन कर लिया था लेकिन किसी दबाव में आकर अखिलेश यादव ने मेरा टिकट

कैंसिल कर दिया और रुचि वीरा को अधिकृत कर दिया।

सपा सांसद ने कहा

कि अखिलेश यादव के संस्कार पूरी दुनिया के लोग जानते हैं। उनका बचपन जिन

लोगों की गोद में बीता, जिनकी गोद में खेलकर वह बड़े हुए उनका सम्मान कभी

भी करना नहीं छोड़ते हैं चाहे भले ही नुकसान हो जाए।

सपा सांसद एसटी

हसन ने कहा कि आजम खान साहब ने मुझे वर्ष 2019 में टिकट दिलाया था मैं

उनका एहसानमंद हूं और अब उन्होंने ही मेरा टिकट कटवा दिया हिसाब बराबर हो

गया। अखिलेश यादव ने 2 दिन पहले मुझसे कहा था आप चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने

उसके एफर्ट्स भी करें। जो एफर्ट्स करे थे वह मुझे समय से नहीं मिले जब मिले

तो 3 बजकर 2 मिनट हो चुके थे। बाहरी नेताओं ने एक लखनऊ से आए नेता को

हाईजैक कर लिया और टाइम निकलवा दिया।

डॉ एसटी हसन ने कहा कि बीते 10

वर्षों में देश का जो माहौल है और यहां के लोग जो परेशानियां झेल रहे हैं

उसके जवाब में वह इंडिया गठबंधन को वोट देंगे। किसी प्रत्याशी को वोट नहीं

देंगे मैं सपा का कार्यकर्ता हूं। अखिलेश यादव मेरे नेता हैं जो आदेश देंगे

उसका अवश्य पालन होगा शिवाय मुरादाबाद में प्रचार करने के। मैं मुरादाबाद

में सपा प्रत्याशी के लिए प्रचार नहीं कर पाऊंगा इसका कारण है जिन लोगों ने

मेरे लिए रोजे माने, कुरान खान की, मंदिरों में प्रार्थनाएं की अगर मैं

उनका (रुचि वीरा) प्रचार करूंगा तो वह लोग टूट जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें