मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

आग लगने से एक दर्जन झोपड़ी जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आग लगने से एक दर्जन झोपड़ी जलकर राख

भागलपुर। जिले के जीरोमाइल स्थित हेलमेट चौक पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे बनी झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब एक दर्जन झोपड़ियाँ जलकर पूरी तरह राख हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय निजी अस्पताल के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने की शुरुआत की। उधर घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम लगभग 15 मिनट में मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया।हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी की जान माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन आग में झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाने की कोशिशें की जा रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें