मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : 80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा

चुनाव 2024 के लिए नया नारा देते हुए कहा कि '80 बनेगा आधार, एनडीए 400

पार, फिर एक बार मोदी सरकार। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का गरीब,

युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति ही भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के चार

आधार हैं। उन्होंने कहा ये संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है, जिसमें हमने

विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ

निर्णायक युद्ध की भी उद्घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि

संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता

पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से अपना संकल्प पत्र

जारी किया है। इसकी पहली चार प्रतियां देश के चार सामाजिक स्तंभों का

प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। ये हैं गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN)।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल मात्र नहीं है, बल्कि यह भारत के

विजन को मिशन मानकर प्रभावी ढंग से लागू करने के 140 करोड़ जनता की

आकांक्षा बन चुकी है। आज देश का जो भी एंबीशन है वह पीएम मोदी का विजन बन

चुका है और हमारे लिए वही मिशन है। इस देश को मोदी की गारंटी पर विश्वास

है।

मोदी की गारंटी संकल्प पत्र का आधार

योगी ने

कहा कि संकल्प पत्र में मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना,

आवास योजना सहित तमाम गरीब कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने और और उनके

दायरे को बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है। संकल्प पत्र में नेशन

फर्स्ट के भाव के साथ विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया गया

है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल का ये पहला चुनाव है, जिसमें

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को लेकर चुनाव लड़ा जा रहा है। देश

की अस्मिता, सुरक्षा, आस्था और अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी की गारंटी इस

संकल्प पत्र का आधार बना है।

विकासित भारत का ब्लू प्रिंट है संकल्प पत्र

योगी

आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र नये भारत, श्रेष्ठ भारत,

आत्मनिर्भर भारत और विकासित भारत का ब्लू प्रिंट है। ये भ्रष्टाचार के

खिलाफ निर्णायक युद्ध का की उद्घोषणा के साथ ही अन्त्योदय से सर्वोदय और

ग्लोबल लीडर भारत के संकल्प को भी दोहराता है। ये संकल्प पत्र जिन-जिन

सेक्टर्स का प्रतिनिधित्व करता है वो मोदी की गारंटी पर आधारित हैं। ये

पहला आम चुनाव है जिसके प्रमाण के बारे में आश्वस्ती का भाव पूरे देश में

मिल रहा है। लोगों को मोदी जी की गारंटी पर विश्वास है। विकसित भारत की

आकांक्षाओं का आधार ये संकल्प पत्र बनेगा।

महत्वपूर्ण संकल्पों पर सीएम ने दोहराई प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री

ने बताया कि संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने, नेशनल

लिटिगेशन पॉलिसी को लागू करने, कॉमर्शियल और सिविल न्यायिक प्रणालियों में

बदलाव, वन नेशन वन इलेक्शन, पीएम सूर्य हर घर मुफ्त बिजली योजना, घरों के

पंजीकरण की कीमत को कम करने, तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने, पीएम मुद्रा

योजना की क्रैकिंग सीमा को दोगुना करने, एमएसपी में वृद्धि और पीएम मत्स्य

योजना के विस्तार के लिए पार्टी के संकल्प को दोहराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें