मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व सांसद के घर के बाहर हत्या की नीयत से पहुंचा युवक, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्व सांसद के घर के बाहर हत्या की नीयत से पहुंचा युवक, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने कथित तौर पर पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की साजिश रचने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, सीतापुर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी सामने आई कि आरोपी युवक पूर्व सांसद राजेश वर्मा के घर के बाहर पहुंचा था। कथित तौर पर उसका प्लान पूर्व सांसद की हत्या करने का था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी किसी पुरानी जमीनी रंजिश के कारण पूर्व सांसद की हत्या करने के इरादे से घर के बाहर पहुंचा था। आरोपी अपने साथ एक तमंचा, कुछ कारतूस और एक चाकू लेकर वहां पहुंचा था।

आरोपी की पहचान सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र निवासी शादाब के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को मुठभेड़ के पश्चात एक ईंट भट्टे के पास आम के बाग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से 2 फायर किए, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ में पुलिस ने भी फायर किया। इस दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

बाद में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई सीतापुर के एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में थाना तम्बौर पुलिस टीम की ओर से की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।

लहरपुर के सीओ अभिषेक कुमार ने एक बयान में कहा, "सीतापुर के एसपी अंकुर अग्रवाल की ओर से गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इन निर्देशों के अनुपालन के क्रम में थाना तंबौर इलाके में एक आरोपी शादाब को पूर्व सांसद की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वह आरोपी बीच रास्ते में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था। कुछ देर के बाद उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें