मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में डबल डेकर पुल से कूदी युवती, हालत स्थिर, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में डबल डेकर पुल से कूदी युवती, हालत स्थिर, जांच में जुटी पुलिस

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। अशोक राज पथ स्थित पटना कॉलेज के पास रमना रोड के नजदीक नए बने डबल डेकर पुल से एक अज्ञात 22 से 23 साल की युवती ने नीचे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि जैसे ही आसपास मौजूद लोगों ने यह देखा कि लड़की डबल डेकर पुल से लगा रही है, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवती को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पी.एम.सी.एच.) में भर्ती कराया गया।

पटना टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। लेकिन वह अभी पूरी तरह होश में नहीं है और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टर लगातार उसकी देखभाल कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, युवती के पास से कोई मोबाइल फोन या पहचान पत्र नहीं मिला है। सिर्फ एक सादा कागज मिला है, लेकिन उसमें भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है जिससे उसकी पहचान हो सके। इसी वजह से अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

डीएसपी ने बताया कि जैसे ही युवती होश में आएगी और अपनी जानकारी साझा करेगी, उसके परिजनों को तुरंत सूचना दी जाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से जांच रही है और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, युवती के शरीर पर कुछ चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उसे इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने यह कदम किन कारणों से उठाया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें