मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस में युवक की गोली मार कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाथरस में युवक की गोली मार कर हत्या

हाथरास। बिसावर क्षेत्र के गांव नगला शेखा स्थित कदमखंडी के निकट रविवार देर रात एक युवक को कई राउंड गोलियां मारी गईं। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने खंदौली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।नगला छत्ती निवासी हरेंद्र उर्फ हाथी को कुछ लोग घर से बुलाकर बीती रात रविवार को ले गए। युवकों ने हरेन्द्र को नगला शेखा स्थित कदमखंडी के पास शराब पिलाई गई, फिर किसी बात को लेकर उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। उन्होंने लहुलूहान हालत में युवक को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बिसावर थाना पुलिस मौके पहुंची और युवक को तुरंत खंदौली के एक चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देख उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने सोमवार को बताया कि नगला शेखा स्थित कदमखंडी के पास एक युवक रक्तरंजित हालत में बीती रात मिला था। उसकी उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई है। मौके पर जांच के दौरान घटनास्थल से खाली शराब की बोतल, नमकीन और गिलास मिले हैं, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि हमलावर युवक के पहचान वाले हैं। फिलहाल इस मामले में शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें