मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मिली युवक की लाश, ईंट से कूचकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मिली युवक की लाश, ईंट से कूचकर हत्या

जालौन। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार सुबह एक युवक का शव खून से लतपथ हालत में पड़ा मिला है। युवक का सिर कुचलकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।यह घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र ग्राम बंगरा के राजकीय इंटर कॉलेज के खेल का मैदान है। माधौगढ़ की बंगरा की पुलिस चौकी को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में एक युवक का अर्धनग्न शव खून से लतपथ हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर बंगरा चौकी पुलिस के साथ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह और सीओ राम सिंह मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गये।मामले की जांच की तो पता चला है कि जिस युवक का शव मिला है, उसका नाम रानू तिवारी उर्फ गौरव (28) है। वह ग्राम गड़ेरना थाना रेंडर का रहने वाला है, जो सोमवार शाम करीब छह बजे किसी काम से अपनी बाइक से बंगरा आया था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने लगातार युवक के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन काॅल रिसीव नहीं हाे सका। सुबह के वक्त युवक का शव मिलने की जानकारी पर घर में कोहराम मच गया।इस प्रकरण में क्षेत्राधिकारी राम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सिर पर गहरी चोट लगने से युवक की मौत हुई है। सभी साक्ष्य संकलित किया जा रहे हैं। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें