मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

सोते हुए युवक को अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोते हुए युवक को अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

अमेठी। जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की देर रात साेते हुए युवक पर बदमाशाें ने हमला कर दिया। इस दाैरान पीट-पीट कर हमलावराें ने माैत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए हत्याराें की तलाश शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिंधियांवा गांव के पास हाईवे पर स्थित एक धर्म कांटे पर सो रहे विमलेश तिवारी (26) पुत्र भोलानाथ तिवारी को देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि मृतक युवक पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गहरी गांव का रहने वाला था। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। घटना को कारित करने वाले अभियुक्त की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें