मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की धारदार हथियार से हत्या, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक की धारदार हथियार से हत्या, आरोपित गिरफ्तार

उरई। उत्तर प्रदेश के जालौन में थाना रेंढर इलाके में शुक्रवार की रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर घटनास्थल की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम भेजकर कार्यवाही की।क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज सिंह ने बताया कि बीती रात रेंढर के ग्राम गडेरना निवासी धर्मेंद्र और राहुल कुशवाहा ने एक साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।आराेप है कि इस बीच राहुल ने किसी धारदार हथियार ने वार कर धर्मेंद्र काे घायल कर दिया। हमले में घायल धर्मेंद्र वहां से जान बचाकर भगा और कुछ दूरी पर जाकर बैठ गया। उसी स्थान पर उसका शव बरामद हुआ है।शव की सूचना पर थानाध्यक्ष रेंढर ने तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। इस दौरान पता चला कि मृतक धर्मेंद्र के भाई नरेंद्र काे आराेपित राहुल घटना से पूर्व जालाैन छाेड़ने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपित राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें