मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

खेत से लौट रहे युवक की बिजली गिरने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खेत से लौट रहे युवक की बिजली गिरने से मौत

झांसी। तहसील मोंठ के ग्राम जौरा में शुक्रवार की शाम बिन मौसम बरसात के दौरान आसमान से बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। युवक की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। नव विवाहिता विदा होकर मायके गई थी।जौरा निवासी अभिषेक श्रीवास (22) पुत्र बालकिशन उर्फ बबलू के चचेरे भाई सुगंध कुमार ने बताया कि अभिषेक भैंस और बकरियां लेकर खेत पर गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर बाद करीब 3 बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और बिजली कड़कने लगी। यह देख अभिषेक जानवरों को लेकर घर लौट पड़ा। तभी आसमान से जबरदस्त गर्जना के साथ बिजली सीधे अभिषेक के ऊपर गिरी। इससे वह झुलस गया और बेसुध हो गया। आस-पास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। लाेग दौड़कर पहुंचे। उसको मोंठ सीएचसी लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर विधायक जवाहर लाल राजपूत और मोंठ एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। विधायक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने से अभिषेक की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर तत्काल पीड़ित परिवार को सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें