मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

बरीक्षा से वापस लौट रहे तीन युवकाें की सड़क दुर्घटना में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बरीक्षा से वापस लौट रहे तीन युवकाें की सड़क दुर्घटना में मौत

झांसी। ललितपुर - झांसी मार्ग पर बबीना थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बड़ौरा चौराहा के पास तेज रफ्तार डिजायर कार पहले एक ट्रक से टकराई और फिर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे घटना स्थल पर ही कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। गाड़ी चला रहे युवक की बरीक्षा करके यह लोग वापस आ रहे थे। जिसकी बरीक्षा थी, उस युवक समेत दो अन्य दोस्तों की मौत से कोहराम मच गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के नीचे घुसी कार को काटकर निकाला जा सका।झांसी के चिरगांव ब्लॉक के सियागांव निवासी करन विश्वकर्मा की ललितपुर की दीक्षा के साथ शादी तय हुई थी। प्रद्युम्न सेन, करन और उनका साथी प्रद्युम्न यादव बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिजायर यूपी-16 एएन 6253 से ललितपुर गए थे। कार्यक्रम निपटा कर तीनों कार से ललितपुर से शाम करीब 6.30 वापस लौट रहे थे। उनकी कार जब बबीना के बडोरा चौराहा पहुंची, तभी अचानक कुत्ते को बचाने के चक्कर मे तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और आगे जा रहे एक ट्रक से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पूरी कार ट्रक के नीचे जा घुसी। कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस भी शवों को नहीं निकाल सकी। इसके बाद जेसीबी से कार को खींच कर निकाला गया। क्षतिग्रस्त कार से तीनों शवों को निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें