मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

महिला इंजीनियर के बाथरूम में युवक ने लगाया वेब कैमरा, मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला इंजीनियर के बाथरूम में युवक ने लगाया वेब कैमरा, मुकदमा दर्ज

गौतम बुद्ध नगर। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के शाहपुर गांव में रहने वाली एक महिला इंजीनियर के बाथरूम में एक व्यक्ति ने वेब कैमरा लगा दिया, तथा उसके नहाते समय की अश्लील वीडियो बनाने का प्रयास किया। युवती की सतर्कता काम आई तथा उसने कैमरा देख लिया ,और घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि एक युवती ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी की रहने वाली है, तथा वर्तमान समय में शाहपुर गांव में किराए पर मकान लेकर रहती है। महिला के अनुसार वह लॉजिक टेक्नो पार्क टावर में इंजीनियर के रूप में काम करती है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार वह 22 सितंबर को अपने बाथरूम में नहाने गई तो खिड़की के पास एक वेब कैमरा मिला। उन्होंने उसे अपने पास रख लिया तथा शाम को ऑफिस से आकर चेक किया तो पता चला कि यह कैमरा उसी के बिल्डिंग में अन्य कमरे में रहने वाले रामानंद पुत्र घनश्याम का है। उन्होंने बताया कि युवती ने इस मामले में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें