मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ सीबीआई कार्यालय में घुसा युवक, तीर मारकर दारोगा काे किया घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ सीबीआई कार्यालय में घुसा युवक, तीर मारकर दारोगा काे किया घायल

लखनऊ। हजरतगंज कोतवाली स्थित सीबीआई कार्यालय में घुसकर शुक्रवार एक युवक ने तीर मारकर दारोगा को घायल कर दिया । सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि दाराेगा वीरेंद्र के सीने में तीर लगा है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। सीबीआई और पुलिस अन्य अधिकारियाें ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल लिया है। आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह पहले रेलवे कर्मचारी था। सन 1993 में एक रेलवे भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने उस समय एक मुकदमा दर्ज किया था। उसमें उस कर्मचारी की भी भूमिका पायी गई थी। इसके बाद उसे नौकरी ​से निकाल दिया गया था। इसी केस को लेकर आरोपित रंजिश मान रहा था और मौका पाकर उसने धनुष-बाण से दारोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें