मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

स्टील के गिलास में बम रखकर फोड़ना युवक को पड़ा भारी, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्टील के गिलास में बम रखकर फोड़ना युवक को पड़ा भारी, मौत

गौतमबुद्ध नगर। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक दीपावली की रात स्टील के गिलास के अंदर बम रखकर उसे चला रहा था। इसी बीच तीव्र गति से बम फटा तथा गिलास के चिथड़े उड़ गए। स्टील का गिलास युवक के शरीर के कई जगहाें पर घुस गया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी आज मौत हो गई।थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवा पुत्र विनोद निवासी बिलाल मस्जिद वाली गली छिजारसी कालोनी उम्र 20 वर्ष अपने परिवार वालों के साथ दीपावली की देर रात को पटाखा चला रहे थे। उसने एक बड़े बम को गिलास के अंदर रखा, तथा उसमें आग लगा दिया। इसी बीच बम तीव्र गति से फटा तथा स्टील के गिलास के टुकड़े-टुकड़े हो गए। उन्होंने बताया कि स्टील के गिलास के कुछ टुकड़े उड़ कर युवक के शरीर में घुस गए। उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। अत्यंत गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए नोएडा में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें