मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

दादरी में मोटरसाइकिल के नीचे दबने से युवक की मौत, साइलेंसर से झुलसने की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दादरी में मोटरसाइकिल के नीचे दबने से युवक की मौत, साइलेंसर से झुलसने की आशंका

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास बिसहाड़ा रोड की बताई जा रही है, जहां एक युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ मिला। सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को थाना दादरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बिसहाड़ा रोड पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निकट एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के नीचे दबा पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पड़ी मोटरसाइकिल और युवक की स्थिति को देखकर पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू की। मृतक की पहचान गौरव निवासी ग्राम पिलखनवाली, थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रथमदृष्टया पुलिस जांच में सामने आया है कि गौरव की मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई होगी, जिसके चलते वह बाइक के नीचे दब गया। आशंका जताई जा रही है कि बुलेट मोटरसाइकिल का भार अधिक समय तक शरीर पर पड़े रहने के कारण वह खुद को बाहर नहीं निकाल सका।

वहीं बाइक के गर्म इंजन और साइलेंसर से झुलसने के चलते उसकी हालत गंभीर हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। थाना दादरी पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार की आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें