मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

साउथ दिल्ली में महिला ने दिखाई बहादुरी, मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को खुद पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
साउथ दिल्ली में महिला ने दिखाई बहादुरी, मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को खुद पकड़ा

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली में आम लोग और पुलिस के बीच साझेदारी का एक जबरदस्त उदाहरण सामने आया है। अम्बेडकर नगर की रहने वाली 26 साल की तनीष्का ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से दो मोबाइल छीनने वाले चोरों को पकड़कर सबको हैरान कर दिया। पुलिस ने तनीष्का की हिम्मत की सराहना करते हुए उसे सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार, 19 मार्च की दोपहर 3 बजे की बात है। तनीष्का बीआरटी रोड से कालकाजी मंदिर जा रही थी कि तभी दो लड़कों ने स्कूटर पर आकर उसका फोन छीन लिया। लेकिन तनीष्का ने डरने की बजाय तुरंत कार्रवाई की। उसने एक ई-रिक्शा पकड़कर चोरों का पीछा किया और राहगीरों की मदद से उन्हें घेर लिया। आखिरकार उसने अपना मोबाइल वापस लिया और दोनों आरोपियों को पुलिस के आने तक वहीं रोके रखा।

दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि 23 मार्च (सोमवार) को डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट अनंत मित्तल ने तनीष्का को एक विशेष समारोह में सम्मानित किया। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

तनीष्का की बहादुरी, फुर्तीली सोच और पुलिस के काम में योगदान की जमकर तारीफ हुई।

पुलिस का कहना है कि तनीष्का की बहादुरी न सिर्फ उसे, बल्कि समाज में हर महिला के लिए एक प्रेरणा है।

उन्होंने साबित कर दिया कि अगर हम हिम्मत और समझदारी के साथ काम करें, तो अपराधियों को पकड़ना आसान है।

साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस लगातार ऐसे नागरिकों का सम्मान करती है जो साहस दिखाते हैं और समाज को सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं। इस कड़ी में सोमवार को तनीष्का को भी दिल्ली पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने तनीष्का की बहादुरी की जमकर तारीफ भी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें