मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में एक महिला ने एक साथ दी चार बच्चो को जन्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी में एक महिला ने एक साथ दी चार बच्चो को जन्म

पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में कुदरत का अजीबोगरीब करिश्मा देखने को मिला है।जिसे देख-सुन आश्चर्य व्यक्त कर रहे है। दरअसल एक महिला ने मोतिहारी के वात्सल्य नर्सिंग होम एंड IVF सेंटर में एक साथ चार बच्चों के जन्म दी है।जिसमे एक लड़का और तीन लड़की है।उल्लेखनीय है,कि चार बच्चे को जन्म देने वाली महिला समेत चारों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला का प्रसव मोतिहारी के हॉस्पिटल रोड स्थित वात्सल्य नर्सिंग होम एंड आईवीएफ सेंटर में प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ स्वास्तिक सिन्हा और डॉ. अनन्या सिन्हा के साथ उनकी विशेषज्ञ टीम ने एक सफल ऑपरेशन के बाद कराया है।डॉक्टर अनन्या सिन्हा ने बताया कि चार बच्चे को जन्म देने वाली महिला रंजू देवी मोतिहारी के विसुनपुर ढेकहा निवासी पप्पू कुमार चौधरी की पत्नी है। डॉक्टर अनन्या ने बताया कि ऐसे मामले मेडिकल साइंस में बेहद दुर्लभ ही मिलते है,क्योंकि स्वाभाविक रूप से एक साथ चार बच्चों का जन्म बहुत ही कम देखने को मिलता है। फिलहाल जच्चा व बच्चा को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है और उनकी सेहत सामान्य है।परिजनों ने बताया कि रंजू देवी की शादी लगभग पाँच वर्ष पहले हुई थी और यह उनका पहला प्रसव है। चार बच्चों का एक साथ जन्म परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस अनोखी घटना की सूचना मिलते ही उनके गांव में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग भी अस्पताल पहुँचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें