मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: खेत में बनी डिग्गी में डूबने से चौकीदार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सिरसा,। सिरसा जिला के गांव बिज्जूवाली में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार कुलवंत गांव बिज्जूवाली निवासी कृष्ण मेहता के बाग की रखवाली करता था और खेत में ही रहता था। शनिवार सुबह वह घर नहीं पहुंचा जिस पर कुलवंत का बेटा खेत में पहुंचा और डिग्गी के पास उसने कपड़े देखे। शक होने पर उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिस पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डिग्गी से कुलवंत के शव को बाहर निकाला।

ग्रामीणों के अनुसार कुलवंत नहाने के लिए संभवत: डिग्गी के किनारे बैठा होगा और पैर फिसलने पर वह डिग्गी में डूब गया। शनिवार को ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें