मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

बसंता कॉलेज के पास मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार,लूट की कई वारदातों में था शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बसंता कॉलेज के पास मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार,लूट की कई वारदातों में था शामिल

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट स्थित बसंता कॉलेज के पास शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान पड़ाव निवासी अलगू चौहान के रूप में हुई है।मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल बदमाश को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी. ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आदमपुर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में हुई कई लूटपाट की घटनाओं में यह बदमाश सक्रिय था। रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अलगू चौहान राजघाट इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही आदमपुर और कोतवाली थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है।फिलहाल उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें