मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पुलवामा। पुलवामा जिले के कमराज़ीपोरा इलाके में बुधवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिसे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है।

पुलवामा जिले के कमराज़ीपोरा इलाके के एक बाग में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होेने की सूचना मिली। सूचना मिलने के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए सयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देख गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया है। सुरक्षाबलों को आतंकी के शव के साथ एक.47, ग्रेनेड के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।

माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए है, जिससे मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा अभियान जारी है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें