मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

प्रतिभावान स्वतः सौंदर्यवान होता है - शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उदयपुर। जीवन में कुछ प्राप्त करने के लिए बहुत कुछ खोना पड़ता

है। जैसे एक बीज अपने सुंदर जीवन को एक सड़ी गली भूमि में समाहित कर लेता है

एवं उसमें सड़कर एक वृक्ष के रूप में संवर जाता है।

यह बात साहित्य

मंडल श्रीनाथद्वारा भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागार में रविवार को आयोजित

पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह के अंतर्गत विशिष्ट प्रतिभा एवं विद्यार्थी रत्न

सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा के अध्यक्ष

एवं भागवत प्रवक्ता मदन मोहन शर्मा ने कही। उन्होंने प्रतिभावान एवं मेधावी

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए का कहा कि प्रतिभावान ही सौंदर्यवान

होता है। जिसने एक लक्ष्य का संधान किया है आज वही सफल हुआ है। उसकी सफलता

और उसकी उपलब्धि ही उसका सौंदर्य है।

कार्यक्रम की

अध्यक्षता समाजसेवी जितेन्द्र सिंह सनाढ्य ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय

उद्बोधन में कहा कि साहित्य मंडल सदैव ही मनीषियों और प्रतिभाओं का सम्मान

करता आया है। स्व. भगवती प्रसाद देवपुरा द्वारा स्थापित की गई इस प्रशंसनीय

परम्परा को आज साहित्य मण्डल के प्रधानमंत्री एवं साहित्यकार श्याम

देवपुरा भी अनवरत रूप से इसका पालन कर रहे हैं।

कार्यक्रम

के विशिष्ट अतिथि के रूप में जाने-माने साहित्यकार डॉ जयप्रकाश शाकद्विपीय

उदयपुर, ब्रजभाषा के कवि हरि ओम हरि भरतपुर, पत्रकार उमा दत्त शर्मा छतारी

एवं साहित्यकार राजमल परिहार उपस्थित थे। इस अवसर पर राजस्थान लोक सेवा

आयोग अजमेर की प्रशासनिक सेवा में चयनित विवेक गुर्जर, मुकेश कुमार एवं

नेहा राव को विशिष्ट प्रतिभा सम्मान एवं विभिन्न परीक्षाओं में सर्वाधिक

अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा सौम्या रांका, हार्दिक जैन, कृपाली

जैन, हेतल डागलिया, डॉ विनीता पालीवाल, दीपिका प्रजापत, मनीष परिहार,

निवेदिता सोनी, मानसी शर्मा, सोना गायरी, दीक्षित शर्मा, प्रगति सांचीहर,

हेमंत पालीवाल, पवन कुमार माली, दिव्या जोशी, नवजीत श्रीमाली, लक्ष्मी

बैरागी, कमलेश गायरी, अंजलि सनाढ्य, कल्पेश पालीवाल, पार्थ त्रिपाठी, मानस

कुमावत को विद्यार्थी रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।

गायककार

राहुल शर्मा द्वारा गणेश वंदना, सरस्वती वंदना एवं हरिओम हरि द्वारा

श्रीनाथ वंदना की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर

सर्वोत्तम त्रिवेदी लघु कांमा, अशोक धाकरे भरतपुर, हरि ओम हरि भरतपुर,

सुरेश शर्मा भरतपुर, नारायण सिंह किरावली, नरेंद्र निर्मल भरतपुर, श्याम

सिंह जघीना भरतपुर, गोविंद सिंह डागुर भरतपुर ने ब्रजभाषा पर विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने

किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें