मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में कार्मल स्कूल की छात्रा ने स्कूल की पहली मंजिल से लगाई छलांग, हाथ और पैर में फ्रैक्चर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में कार्मल स्कूल की छात्रा ने स्कूल की पहली मंजिल से लगाई छलांग, हाथ और पैर में फ्रैक्चर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 6 वीं की एक छात्रा ने स्कूल की पहली मंज़िल से छलांग लगा दी। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर आए हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में वो छलांग लगाते नजर आई है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई। कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा सिमरन परीक्षा देने स्कूल पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रा अचानक फर्स्ट फ्लोर से नीचे कूद गई। इस घटना से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे डर गए। शिक्षकों ने तुरंत छात्रा को संभाला और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। फुटेज में साफ दिख रहा है कि छात्रा ने खुद छलांग लगाई है। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने बताया कि उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि बच्ची ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस घटना की वजह की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना पर एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने कहा कि, स्कूल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें