मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के मयूर विहार में चाकूबाजी की घटना, चार नाबालिगों ने युवक पर किया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के मयूर विहार में चाकूबाजी की घटना, चार नाबालिगों ने युवक पर किया हमला

नई दिल्ली। दिल्ली के ईस्ट जिले के मयूर विहार थाना क्षेत्र में एक चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जहां कुछ युवकों के बीच झगड़े ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 12 अप्रैल की रात 8:30 बजे वायरलेस रोड के पास हुई, जहां घायल युवक अपने एक दोस्त के साथ उस इलाके में मौजूद था। इसी दौरान चार किशोर (जुवेनाइल) वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस को लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल से एक एमएलसी (मेडिको लीगल केस) के रूप में जानकारी मिली कि एक घायल युवक को इलाज के लिए लाया गया है।

पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां पाया गया कि युवक को चाकू के गंभीर घाव लगे हैं। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही मयूर विहार थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इसके साथ ही क्राइम टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सबूत जुटाने की कोशिश की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस वारदात में शामिल सभी आरोपी नाबालिग हैं।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी चारों किशोरों को पकड़ लिया है।

फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़े की असली वजह क्या थी और क्या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश या अन्य कारण जुड़ा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें