मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार दो लोगों को रौंदा मौक पर दोनों की मौत, घटना के बाद ट्रक में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र के चांदनी चौक रेलवे गुमटी नंबर 106 के समीप स्थित जमाल पेट्रोल पंप के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक में भी आग लग गई और पूरी गाड़ी धू-धू कर जल उठी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जमाल पेट्रोल पंप के पास कांटी के तरफ़ से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार दो लोगो की मौत हो गई वही इस घटना के बाद अचानक ट्रक में भीषण आग लग गई सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के शिकार हुए दोनों युवक पूर्वी चंपारण के मधुबन गांव के रहने वाले हैं ।वहीं सूचना पर पहुंची कांटी थाना की पुलिस ने मामले की जांच कर दोनो डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कांटी थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगो की मौत हो गई है ।पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें