मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर 15 वर्षीय छात्र की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर 15 वर्षीय छात्र की मौत

अमेठी।अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहिया नगर प्रतापगढ़ रोड पर कालिकन धाम के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने पैदल जा रहे 15 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर मौत हाे गयी। बताया जा रहा है कि छात्र कोचिंग से वापस घर लौट रहा था। तभी हुई यह घटना है।उल्लेखनीय है कि मृतक छात्र ओम सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी पूरे गंजन मजरे भौसिंहपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी अपने घर का इकलौता चिराग था। घर का चिराग बुझ जाने पर घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। ओम सिंह मंगलवार की सुबह 6 बजे घर से कोचिंग पढ़ने मल्लूपुर गया हुआ था। वहां से 8 बजे के करीब वह पैदल ही वापस आ रहा था। तभी शिवा शिखर इंडेन गैस सर्विस कालिकन के पास सामने से संग्रामपुर चौराहे की तरफ से वाहन संख्या यूपी 71 ए टी 6172 टाटा डंपर का चालक लापरवाही पूर्वक तेज गति से डंपर को चलता हुआ ओम सिंह को टक्कर मार दिया। इस कारण छात्र डंपर के नीचे आ गया और चालक ने छात्र को घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई है।संग्रामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ईश नारायण मिश्र ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर ड्राइवर को डंपर को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने ओम सिंह की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें