मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो की मौत

उरई। जालौन जनपद में एक बार फिर से तेज रफ्तार ने दो जिंदगियां छीन लीं। कोटरा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार पहले बाइक से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान जितेंद्र सिंह (55 वर्ष) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी पचीपुरा कला के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त इंद्रपाल के रूप में हो सकी है। बताया गया कि दोनों युवक कोंच से पथरी की दवा लेने के लिए कोटरा क्षेत्र गए थे। दवा लेकर वापस लौटते समय कोटरा क्षेत्र में एक प्लांट के पास उनकी कार के सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क से फिसलकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटरा थाना प्रभारी विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि शवाें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें