मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

तीन लाख रुपये की स्मैक सहित एक तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,

23 फ़रवरी । ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई

करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार

किया है। आरोपी के पास से 30.34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और ब्रिकी

राशि के ग्यारह सौ रुपये जब्त किए गए है। जब्त की गई मादक पदार्थ स्मैक की

कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल आरोपी

तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि

डोगरा डूडी ने बताया कि विधाधर नगर थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर ने ऑपरेशन

क्लीन स्वीप अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक की

तस्करी करने वाले प्रीतम थनवाल(22) निवासी पुराना विधाधर नगर को गिरफ्तार

किया गया है। जिसके पास से 30.34 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और ब्रिकी

राशि के ग्यारह सौ रुपये जब्त किए गए है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक

दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। जब्त की गई मादक पदार्थ स्मैक की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख रुपये है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने

बताया कि वह यह मादक पदार्थ स्मैक बीरम लाल उर्फ कालू लाल लोधा निवासी

अकलेरा जिला झालावाड़ से खरीदकर आफताब निवासी शास्त्री नगर को सप्लाई देने

जा रहा था। पुलिस आरोपित से मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में

पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें