मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा की ढाल: बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी, बोलीं डॉ. आकांक्षा सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा की ढाल: बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी, बोलीं डॉ. आकांक्षा सिन्हा

नई दिल्ली: दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम कैप्स सीएपीएस (कैंसर अवेयरनेस, प्रीवेंशन एंड स्क्रीनिंग) में संस्थान के प्रीवेंटिव ऑनकोलॉजी विभाग की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. आकांक्षा सिन्हा ने बताया कि महिलाओं में स्तन एवं सरवाइकल कैंसर तथा पुरूषों में फेफडे का कैंसर और ओरल कैंसर सबसे अधिक पाया जाता है। हाल में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं में पाए जाने वाले सरवाइकल कैंसर के लिए कारक ह्यूमन पैपीलोमा वायरस के खिलाफ एचपीवी (हयूमन पैपीलोमा वैक्सीन) की शुरूआत की है। गुरुवार को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) ब्रुसेल्स से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट- इंडिया (एनजूये-आई) महिला प्रकोष्ठ ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों तथा कैंसर जागरूकता विषय पर व्याख्यान देते हुए डॉ. आकांक्षा सिंहा ने कहा कि दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में यह वैक्सीन निशुल्क लगाई जाती है, नौ साल से अधिक उम्र की बच्चियों के साथ ही यह वैक्सीन लड़को को भी दी जा सकती है, लड़कों में यह वैक्सीन कोलन कैंसर से बचाव में कारगर मानी गई है। डॉ. आकांक्षा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन की अधिकतम उम्र 15 साल तक रखी गई है जबकि 45 वर्ष तक की महिलाएं भी इसे लगवा सकती हैं। उन्होंने महिला एवं पुरूषों में पाए जाने वाले चार प्रमुख कैंसर और उनसे बचाव व एचपीवी (ह्यूमन पैपीलोमा वैक्सीनेशन) पर अहम जानकारी साझा की तथा इस विषय पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी जवाब दिया। इस मौके पर एनयूजेआई महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक प्रतिभा शुक्ला, एनयूजेआई के वरिष्ठ नेता मनोज मिश्रा, एनयूजेआई के सचिव अमलेश राजू, महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजक उषा पाहवा, दिल्ली पत्रकार संघ के महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, अध्यक्ष राकेश थपलियाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें