मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा में चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर मचा बवाल, छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा में चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर मचा बवाल, छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-2 इलाके में एक मामूली विवाद ने अचानक बड़े बवाल का रूप ले लिया। मामला चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद का है, जो धीरे-धीरे छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी।

मारपीट का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सूचना मिलते ही थाना बीटा-2 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने दोनों गुटों से कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह विवाद पूरी तरह से व्यक्तिगत स्तर पर हुआ और इसकी शुरुआत केवल एक कुर्सी पर बैठने की बात से हुई थी। लेकिन कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मारपीट के दौरान दुकान पर मौजूद अन्य ग्राहक और दुकानदार भी घबरा गए थे और वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।

पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश न किया जाए और मामले को अनावश्यक रूप से सांप्रदायिक या क्षेत्रीय रंग न दिया जाए। यह एक साधारण विवाद था, जिसे पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर नियंत्रित कर लिया। थाना बीटा-2 प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों युवकों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि दोबारा इस तरह की कोई स्थिति न बने।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें