मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

डीआईजी के आदेश पर दर्ज हुई मारपीट व लूट की रिपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डीआईजी के आदेश पर दर्ज हुई मारपीट व लूट की रिपोर्ट

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर के थाना मझोला क्षेत्र निवासी मजदूर ने पुलिस उप महानिरीक्षक मुनिराज जी को दिए शिकायती पत्र देकर बताया था कि तीन सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे कुछ दबंगों ने उसे मरपीट कर उसकी बाइक और 32 हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित ने थाना मझोला में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसको थाने से भगा दिया था। मामले में डीआईजी ने थाना मझोला पुलिस को नामजद आरोपितों के विरूद्ध कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस अधीक्षक नगर ने डीआईजी मुनिराज जी के आदेश पर आज तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

थाना मझोला की बस्ती निवासी मजदूर कमल किशोर ने बीते दिनों डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते दो अक्टूबर दोपहर करीब 3:30 बजे वह सिविल लाइंस के फकीरपुरा में अपने मामा के घर जा रहा था। आरोप लगाया कि रास्ते में रेलवे लाइन के किनारे मझोला के चिड़िया टोला निवासी आशीष मिश्रा, कोतवाली क्षेत्र के पारकर कॉलेज के पास रहने वाला अनिकेत सुधीर समेत तीन-चार लड़के खड़े थे। सभी शराब के नशे में थे। कमल किशोर के अनुसार आरोपितों ने उसकी बाइक रोक ली और अनायास ही गाली गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा और बेल्टों से कमल किशोर को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करके तीनों ने उसकी जेब से 32 हजार 800 रुपये लूट लिए। बाइक भी छीन ली। आरोपी उसे बुरी तरह मारपीटकर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। इसकी शिकायत मझोला थाने में अगले ही दिन की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई बार मंडी समिति चौकी और मझोला थाने का चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल तक नहीं कराया। जबकि उसके हाथ और कोहनी में फैक्चर है। थाना पुलिस ने पहले थाने से भगा दिया फिर कई बार चक्कर लगाने के बाद चौकी पुलिस ने आरोपितों में से कुछ को थाने पर बुलाया, लेकिन बाद में उन्हें बिना कार्रवाई के छोड़ दिया था। जिसके बाद पीड़ित ने परेशान होकर डीआईजी के समक्ष पेश होकर शिकायत की। जहां से डीआईजी ने एफआईआर के आदेश दिए।

मामले में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाने में तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मारपीट और लूट का केस दर्ज किया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें