मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 9 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 9 घायल

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में पिकअप सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ललौली थाना क्षेत्र में शिवरी मोड़ बंबा के समीप आज सुबह करीब 9 बजे ट्रक से बचने के प्रयास में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव ने तत्काल मदद करते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिंदकी भिजवाया।

घटना में भारती देवी (28) पत्नी संतोष कुमार, दिव्यांशी (03), प्रतीक (07), बाबू (35) पुत्र होरीलाल, जहरी (50) पत्नी बाबू, रेखा देवी (35) पत्नी दिनेश कुमार, बृजरानी (55) पत्नी रामस्वरूप, गल्ली देवी (45) तथा सीमा देवी (27) पत्नी राम प्रकाश निवासी ग्राम हिम्मतपुर, थाना ललौली गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी बिंदकी में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

उपचार के दौरान गल्ली देवी और बृजरानी की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव ने बताया कि सभी लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। रास्ते में ट्रक से बचने के प्रयास में पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे दुर्घटना हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें