मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली जंक्शन पर पार्सल मालगाड़ी में लगी भीषण आग, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बरेली जंक्शन पर पार्सल मालगाड़ी में लगी भीषण आग, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

बरेली। शनिवार सुबह बरेली जंक्शन रेलवे यार्ड में उस समय हड़कंप मच गया, जब किशनगंज–दिल्ली से झारखंड के अजारा जा रही पार्सल मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग भड़क उठी। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। जंक्शन में पहुंचने से ठीक पहले लोको पायलट ने एक पार्सल बोगी से घना धुआं निकलता देखा और बिना समय गंवाए कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।सूचना मिलते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को भी तुरंत बुला लिया गया। मालगाड़ी के प्लेटफॉर्म पर आते ही धधक रहे डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया। रेलवे कर्मचारियों ने एहतियातन आसपास का इलाका खाली कराया। धुआं फैलते ही यात्रियों में अफरा–तफरी मच गई और लोग सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे।फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां थोड़े ही समय में मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। डिब्बे में भरा पार्सल सामान भी आग की चपेट में आ गया था, जिससे धुआं लगातार उठता रहा। दमकल कर्मियों ने दोनों ओर से पानी डालकर आग पर काबू पाया। एहतियातन आसपास खड़ी अन्य ट्रेनों को भी हटाया गया।आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। शुरुआती अनुमान शॉर्ट सर्किट का है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल आदित्य गुप्ता ने बताया कि लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें