मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर चोर, पैरोल पर रहते हुए भी वारदातों को दे रहा था अंजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर चोर, पैरोल पर रहते हुए भी वारदातों को दे रहा था अंजाम

नई दिल्ली। पूर्वी जिले की एंटी-स्नैचिंग एंड बर्गलरी (एएसबी) सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक सक्रिय चोर को गिरफ्तार किया है, जो पैरोल पर रहते हुए भी वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस की तेज और समन्वित कार्रवाई के चलते न सिर्फ आरोपी को पकड़ा गया, बल्कि चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया।

मामला 5 अप्रैल का है, जब राजू नाम के एक व्यक्ति ने अपने घर में रात के समय हुई चोरी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके घर से दो मोबाइल फोन (एक ओप्पो और एक आईफोन) चोरी हो गए हैं। इस शिकायत के आधार पर थाना कल्याणपुरी में ई-एफआईआर दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसबी सेल की एक विशेष टीम बनाई गई, जिसका नेतृत्व एसआई अजय तोमर कर रहे थे। टीम में एएसआई साबू, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र, मनेंद्र, सुबोध, नवदीप और कांस्टेबल मोरध्वज व अनंतपाल शामिल थे। पूरी टीम ने एसीपी ऑप्स ईस्ट पवन कुमार की निगरानी में तेजी से काम शुरू किया। पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल दोनों तरीकों से जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी का चेहरा आंशिक रूप से नजर आया। इसके बाद लोकल इंटेलिजेंस और मुखबिर की मदद से आरोपी की पहचान की गई।

पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने कल्याणपुरी इलाके में छापा मारा और 36 वर्षीय आरोपी दीप सिंह उर्फ दीपक उर्फ दीपला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से दो वही थे जो इस केस में चोरी हुए थे। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच में सामने आया कि वह अनपढ़ है और मजदूरी करता है, लेकिन नशे की लत की वजह से अपराध की राह पर चल पड़ा। वह 12 अप्रैल 2026 तक पैरोल पर था, इसके बावजूद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दीप सिंह एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, छिनैती, चोरी, रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें