मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

शातिर असलहा तस्कर सुन्दरम उपाध्याय मुठभेड़ में घायल , अवैध हथियार और नकदी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शातिर असलहा तस्कर सुन्दरम उपाध्याय मुठभेड़ में घायल , अवैध हथियार और नकदी बरामद

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर के पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार रात हुई मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय वांछित चोर और असलहा तस्कर सुन्दरम उपाध्याय घायल हो गया। पड़री थाना क्षेत्र के उमरिया अयोध्या प्रसाद मोड़ के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक बुलेट मोटरसाइकिल और 700 रुपये नगद बरामद किए गए।जानकारी के अनुसार, एसपी नगर और सीओ सदर के नेतृत्व में पड़री पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अपराधी सुन्दरम उपाध्याय अवैध असलहों के साथ झिंगुरा रोड की ओर से आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे उसके पैर में गोली लग गई।घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।एसपी नगर रितेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना पड़री में दर्ज मुकदमे में वांछित था। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें