मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

पवन सिंह और अंजलि राघव विवाद में आया नया मोड़, यूपी महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर को भेजा पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और हरियाणवी सिंगर-एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल लखनऊ में लाइव शो के दौरान पवन सिंह अंजलि की कमर को टच करते नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इसमें नया मोड़ आ गया है।

बैड टच वाले वीडियो का संज्ञान लेते हुए अब यूपी महिला आयोग ने एक शिकायत पत्र राज्य के पुलिस कमिश्नर को भेजा है। बताया जा रहा है कि यूपी महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला आयोग इस मामले को लेकर अब बहुत सख्त होता दिख रहा है। पवन सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा या उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी या फिर उन्हें नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा जा सकता है? अब देखना ये है कि यूपी पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

इससे पहले अंजलि राघव ने दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने 20 से अधिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स की सूची सौंपी है जो कथित तौर पर उन्हें निशाना बनाकर अपमानजनक सामग्री, अश्लील मीम्स और वीडियो फैला रहे हैं।

बता दें कि यह विवाद 29 अगस्त को लखनऊ में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान शुरू हुआ। यहां पर पवन सिंह कथित तौर पर मंच पर अंजलि राघव की कमर को अनुचित तरीके से छूते हुए दिखाई दिए।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग सोशल मीडिया पर पवन सिंह के इस व्यवहार को अनुचित बताने लगे और उनकी खूब आलोचना की।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अंजलि राघव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका "इरादा गलत नहीं था।"

वहीं अंजलि राघव ने उनकी माफी को स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने पवन सिंह पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बदनाम करने का आरोप भी लगाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें